{"_id":"5aaab51a4f1c1bbe758b5a09","slug":"121521136922-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपं चुनाव: तीन के बीच होगा अध्यक्षी का मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपं चुनाव: तीन के बीच होगा अध्यक्षी का मुकाबला
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हो रहे उप चुनाव के लिए पर्चा दाखिल करने वाले तीनों उम्मीदवारों में से किसी ने भी गुरुवार को पर्चा वापस नहीं लिया। इसके साथ ही पर्चा वापसी की आखिरी दिन बीत गया। अब सभी की निगाहें 19 मार्च को होने वाले मतदान पर टिकी हैं। कौन जीतेगा-कौन हारेगा? इसको लेकर जहां अटकलबाजी शुरू हो गई है। वहीं संबंधितों ने जीत के लिए जोड़तोड़ तेज कर दिया है।
सुबह से ही इसको लेकर गहमागहमी थी। सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए थे। दोपहर बाद तक एक प्रत्याशी के पर्चा वापस लेने की भी चर्चा तैरती रही लेकिन शाम तक कोई प्रत्याशी कलेक्ट्रेट पर्चा वापस लेने नहीं पहुंचा। इसको देखते हुए जहां इस बार के चुनाव को दिलचस्प माना जा रहा है। वहीं जीत किसके सिर होगी? इसको लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं।