फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   प्रबंधन कमेटी के चुनाव के लिए तैयारिंयां तेज

प्रबंधन कमेटी के चुनाव के लिए तैयारिंयां तेज

Fri, 19 Jan 2018 10:37 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
प्रबंधन कमेटी के चुनाव के लिए तैयारिंयां तेज
सहकारी विभाग के ब्लॉक यूनियन (सहकारी संघ) एवं क्रय विक्रय सहकारी प्रबंध कमेटियों के प्रबंधन कमेटी के चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। कई मतदाता सूची में गड़बड़ी होने की शिकायतें मिल रही है। लेकिन अभी वोटरलिस्ट का प्रकाशन नहीं हुआ है। लेकिन वोटरलिस्ट में गड़बड़ी होने के चलते विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन

राज्य सहकारी समिति निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त गंगादीन यादव ने सहकारी विभाग के ब्लॉक यूनियन (सहकारी संघ) एवं क्रय विक्रय सहकारी प्रबंध कमेटियों के प्रबंधन कमेटी के निर्वाचन की तिथि घोषित कर दी है। प्रबंधन कमेटी के सदस्यों के निर्वाचन के लिए तीन फरवरी को मतदाता सूची का प्रदर्शन होगा। मतदाता सूची पर आपत्ति पांच फरवरी को, प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण छह फरवरी को, 20 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन, 22 फरवरी को अंतरिम मतदाता सूची पर आपत्ति, 23 फरवरी को प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण, 24 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन, 26 फरवरी को नामांकन, 27 फरवरी को वैध नाम निर्देशन का प्रदर्शन, 28 फरवरी को नाम निर्देशन वापस लेने की तिथि निर्धारित की गई है। उसी दिन चुनाव चिन्ह आवंटित होगा, जहां जरूरत होगी वहां छह मार्च को मतदान उसी दिन मतगणना और चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। सभापति, उपसभापति, तथा अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए सात मार्च को अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन, उसी दिन अंतिम मतदाता सूची पर आपत्ति दाखिल, आपत्तियों का निस्तारण उसी दिन, अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन, नामांकन दाखिल, वैध नामांकन की घोषणा, वापसी, चुनाव चिन्हों का आवंटन, जरूरत पड़ने पर चुनाव और मतगणना एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी। लेकिन कई प्रबंध कमेटियों के मतदाता सूची में गड़बड़ी होने की शिकायतें मिल रही है। समय रहते वोटरलिस्ट को सही नही किया गया तो चुनाव के दौरान विवाद हो सकता है। एआर कोओपरेटिव त्रिभुवन नारायण सिंह ने कहा कि अगर किसी मतदाता सूची में गड़बड़ी होगी तो चुनाव से पूर्व उसे सही करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed