फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मतदान केंद्रों के बाहर लगेंगे वीडियो कैमरे

मतदान केंद्रों के बाहर लगेंगे वीडियो कैमरे

Sun, 15 Oct 2017 12:34 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
मतदान केंद्रों के बाहर लगेंगे वीडियो कैमरे
सोनभद्र। निकाय चुनाव के लिए जिले में मतदान के लिए बनाए गए 46 मतदान केंद्र एवं 142 मतदेय स्थलों पर वीडियो कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरे में मतदाता और चुनाव में खलल डालने वालों को कैद किया जाएगा। आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से निकाय चुनाव कराने के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बताते चले कि भले अभी आयोग से चुनाव की तिथि निर्धारित नहीं की गई है, लेकिन जिला प्रशासन मानकर चल रहा है नवंबर 2017 में निकाय चुनाव होगा। सभी एसडीएम और सीओ की अगुवाई में राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में मतदान के लिए बनाए गए 14 मतदान केंद्र, 44 बूथ, नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा में 5 पांच मतदान केंद्र, दस मतदेय स्थल, चोपन में तीन मतदान केंद्र 11 बूथ, ओबरा में आठ मतदान केंद्र 33 बूथ, घोरावल में चार मतदान केेंद्र, 10 मतदेय स्थल, दुद्धी में तीन मतदान केंद्र 11 मतदेय स्थल, पिपरी में पांच मतदान केंद्र, 12 बूथ और रेणुकूट नगर पंचायत में चार मतदान केंद्र 11 बूथों में कितने बूथ संवेदनशील, अतिसंवेदनशील और संवेदनशील प्लस हैं कि सूची तैयार की जा रही है। संवेदनशील केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएंगे, ताकि मतदाताओं को मतदान करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो सके। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार निकाय चुनाव कराने की तैयारियां की जा रही है। कहा कि मतदान के दिन जरूरत के अनुसार बूथों के बाहर वीडियो कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed