{"_id":"59dd0dad4f1c1b59678b5229","slug":"121507659181-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदिवासी बच्चों को किया गया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदिवासी बच्चों को किया गया पुरस्कृत
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। घोरावल ब्लॉक के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय रघुनाथपुर में मंगलवार को दीया बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बच्चों को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत बीईओ सुनील कुमार सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास पर ध्यान देने की विशेष जरूरत है। उसके बाद भारतीय जनसहयोग सेवा ट्रस्ट के प्रबंधक आशीष उपाध्याय ने कहा कि जिले में गिने-चुने ऐसे विद्यालय हैं, जहां शिक्षक अपने विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के विभिन्न तरीकों का प्रयोग करके और अपनी मेहनत से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयत्नशील हैं। न्याय पंचायत प्रभारी राजकुमार एवं ट्रस्ट के द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले नौ बच्चों को ससम्मान सहित पुरस्कृत भी किया गया। इसमें बच्चों में आकाश कुमार, चंदा, रेशमा, सोनू कुमार, सरगम कुमारी, विजय, चंदा शामिल रहे। इस दौरान प्रधानाचार्य इंदु प्रकाश सिंह, सर्वेश, हरिनारायण, अर्चना, अनुपमा, राजकुमार, महेश त्रिपाठी, अभिषेक श्रीवास्तव, राकेश कुमार, हौसला प्रसाद, बादशाह मिश्र मौजूद रहे।