फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बारिश से जलमग्र हुई सड़कें, घरों में घुसा पानी

बारिश से जलमग्र हुई सड़कें, घरों में घुसा पानी

Fri, 21 Jul 2017 12:02 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
बारिश से जलमग्र हुई सड़कें, घरों में घुसा पानी
सोनभद्र। जिले में गुरुवार को हुई बारिश ने नगर पालिका प्रशासन की फिर पोल खोल दी। राबर्ट्सगंज एवं आसपास के इलाकों के अलावा गली और मोहल्ले की सड़कों पर पानी भरा रहा। नालियों के ओवरफ्लो होने से न सिर्फ लोगों के घरों में पानी घुस गया बल्कि सड़कें भी जलमग्न रहीं। जबकि नालियों की सफाई के नाम पर नगर पालिका प्रशासन हर साल लाखों रुपये का वारा न्याय करता है। मोहल्ले में पानी भरने से लोग नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ को कोसते हुए नजर आए।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय समेत तमाम क्षेत्रों में गुरुवार की दोपहर बाद जमकर बारिश शुरू हुई। राबर्ट्सगंज के नवीन मंडी के समीप फ्लाईओवर के नीचे सड़क पर पानी जम गया। यहीं हाल सिविल लाइंस रोड, धर्मशाला चौक के समीप रहा। रास्ते से जब भी दो और चार पहिया वाहन गुजरते थे, पानी आसपास के कई दूकानों एवं मकानों में घुस जाता था। नई बस्ती, दीपनगर, अंबेडकर नगर, विकास नगर एवं कबिला बस्ती के अधिकांश नालियों के चोक लेने से नाबदान का पानी कईयों के मकानों में चला गया। कोतवली परिसर में प्रभारी निरीक्षक कक्ष के बरामदे में पानी एकत्र हो गया। जिला अस्पताल के आवासीय परिसर के सड़कों पर भी पानी जमा हो गया। सांय करीब चार बजे बारिश बंद होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। उधर बारिश के दौरान डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय ने सड़कों जलजमाव वाले मोहल्लों का जायजा लिया। उपसा के पदाधिकारियों को रोड एवं जलनिकासी के लिए बनी नालियों को साफ करने के निर्देश दिए। नालियों की मरम्मत एवं रोडवेज बस स्टेशन से जोड़ने वाले साइड रोड का एप्रोच ठीक कराने को कहा। इस मौके पर आईएएस प्रशिक्षु अतुल वत्स, प्रभागीय वनाधिकारी एसबीएस सिंह, मौजूद रहे।
विज्ञापन

चुर्क: क्षेत्र मेें दोपहर बाद अचानक बारिश शुरू हुई। बारिश से खेतों में पानी ही पानी दिखाई देने लगा। वहीं पानी के अभाव में धान की रोपाई न कराने वाले किसानों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed