फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजा सोनांचल

हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजा सोनांचल

Sun, 16 Jul 2017 09:51 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजा सोनांचल
सोनभद्र। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को गुप्तकाशी मेें हजारों कांवरिया उमा-माहेश्वर की प्रतिमा पर जलाभिषेक करेंगे। विजयगढ़ दुर्ग स्थित राम सरोवर व मिर्जापुर के बैरिया घाट से गंगा जल कांवरियों का जत्था रविववार को पहुंचने लगा था। हर-हर महादेव के उद्घोष से गुप्तकाशी गूंज उठी। चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात रहें। सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारी भ्रमणशील रहे।
विज्ञापन

बताते चले कि शनिवार को सुप्रसिद्ध विजयगढ़ किले पर स्थित राम सरोवर से कांवरिया जल लेकर शिवद्वार के लिए रवाना हुए। विद्यानों ने वैदिक मंत्रोचार के साथ कांवर का पूजन-अर्चन कराया। इसके बाद कांवरिया कंधे पर कांवर लेकर बोल बम, बोल बम का जयकारा लगाते हुए पहाड़ी पथरीली रास्तों से भोलेनाथ के दरबार के लिए रवाना हुए। नंगें पांव चल रहे कई कांवरियों के पांवों में छाला पड़ गया था। फिर भी वे हिम्मत नहीं हारे और बढ़ते रहे। रविवार की शाम शाहगंज के आगे सभी कांवरियां पहुंच चुके थे। उधर मिर्जापुर से जल लेकर आने वाले कांवरिए भी मड़िहान थाना के कलवारी गांव के आगे पहुंच गए थे। वहीं सांय चार बजे के बाद शिवद्वार मंदिर पर कांवरियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। पूरे दिन राबट्र्सगंज तहसील क्षेत्र में सदर एसडीएम विशाल यादव, कोतवाल राजीव मिश्रा, शाहगंज थाना क्षेत्र में घोरावल एसडीएम, शाहगंज एसओ अरविंद यादव, घोरावल में सिटी सीओ धनंजय सिंह कुशवाहा एवं कोतवाल एसपी सिंह भ्रमणणशील रहे। शिवद्वार मंदिर परिसर में एएसपी मुक्खालय अरूण कुमार दीक्षित और नक्सल एएसपी डॉ. अवधेश सिंह ने कांवरियों के लिए किए इंतजाम का जायजा लिया। एसपी आरपी सिंह के निर्देश पर मंदिर परिसरों के अलावा अन्य स्थानों पर लगाए गए सीसी एवं वीडियो कैमरों को 24 घंटे चालू रखा गया है। ताकि अराजक तत्वों को चिन्हित किया जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed