{"_id":"58a9e2584f1c1b5833d89f8b","slug":"121-couples-tied-the-knot","type":"story","status":"publish","title_hn":"121 जोड़े शादी के बंधन में बंधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
121 जोड़े शादी के बंधन में बंधे
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Sun, 19 Feb 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
रेणुकूट में आयोजित सामूहिक विवाह में वर-कन्या को उपहार देते नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुर्धवा स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रविवार को भिक्षुक भिखारी बाबा जंगली दीनबंधु माता राम द्वारा121 गरीब, असहाय, निर्धन कन्याओं का विवाह संपन्न कराया गया। बारात गांधी मैदान से निकली, जिसमें बाराती विभिन्न फिल्मी गीतों पर जमकर झूमे। राधा कृष्ण मंदिर परिसर में बने मंडप में वैदिक मंत्रोचार के बीच जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। जन सहयोग से मिले सामान जोड़ों को दिये गए।
रेणुकूट बाजार में स्थित गांधी मैदान में शनिवार की शाम से ही जनपद के कोने-कोने से दूल्हे अपने सगे संबंधियों व नजदीकी लोगों को बारात के रूप में लेकर पहुंच गए थे। कन्या पक्ष के लोग राधा कृष्ण मंदिर के समीप बने सत्संग हाल में आए थे। नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सिंह के दरवाजे पर दूल्हे पक्ष के लोगों ने जलपान किया। इसके बाद बारात राधा कृष्ण मंदिर परिसर पहुंची। पूरा मंदिर परिसर भव्य तरीके से सजाया गया था। यहां बने मंडप में वैदिक मंत्रोचार के बीच121 जोड़ों का विवाह हुआ। फिर जोड़ों को उपहार स्वरूप चौकी, कुकर, बक्सा, लालटेन, श्रृंगारदान, बर्तन सेट, सिलाई मशीन, कलश, रजाई, गद्दा, वर वधू को कपड़ा, वधु को पायल, बिछिया, मंगलसूत्र दिए गए। इस दौरान भिखारी बाबा, उप श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी, एसके द्विवेदी, पारसनाथ सिंह, बाबा कृष्णानंद, गोपाल सिंह, राजेश सिंह, गोविंद सिंह समेत हजारों की संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।