{"_id":"613b97598ebc3eb7343a217d","slug":"12-dengue-patients-in-sonbhadra-three-hospitalized-sonbhadra-news-vns610866570","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में 12 हुए डेंगू के मरीज, तीन अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में 12 हुए डेंगू के मरीज, तीन अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को यह आंकड़ा 12 तक पहुंच गया। इसमें तीन मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। अन्य घर पर ही उपचार करा रहे हैं। उधर, डेंगू की रोकथाम के लिए फॉगिंग और दवा के छिड़काव का विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान साफ-सफाई में लापरवाही पर 15 लोगों को नोटिस भी दी गई है।
कोरोना की स्थिति से किसी तरह बाहर निकले लोगों के लिए डेंगू अब चुनौती बनता जा रहा है। महज एक सप्ताह के अंदर इसका संक्रमण तेजी से फैला है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 12 मरीज मिल चुके हैं। इसमें दो मरीजों को हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती किया गया है जबकि एक का उपचार सीएचसी दुद्धी में बने डेंगू वार्ड में चल रहा है। शुक्रवार को चोपन और मधुपुर में नए मरीज पाए गए। जिला मलेरिया अधिकारी डीएन श्रीवास्तव ने बताया कि 43 संदिग्धों का सैंपल लेकर जांच को भेजा गया है। नगरीय क्षेत्रों में 987 मच्छर प्रजनन स्थल को नष्ट किया गया। चुर्क के वार्ड नंबर तीन, गुरमा, राबर्ट्सगंज, घुवास कॉलोनी, टैगोर नगर, बस स्टैंड रामगढ़ के इलाके में फॉगिंग कराई गई। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में 73 ग्राम पंचायतों में फॉगिंग हुई। मच्छर पनपने के 904 स्रोत नष्ट किए गए। 1196 हैंडपंपों व 225 नालियों की सफाई कराई गई। पानी एकत्रित होने पर दस लोगों को नोटिस भी दी गई है। डेंगू पर बचाव के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।
घर के आसपास न जमा होने दें पानी
दुद्धी। दो गांवों में डेंगू के मरीज मिलने के बाद लोग भयभीत हैं। दवाओं के छिड़काव और नालियों की सफाई का क्रम जारी है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. गिरधारी लाल ने बताया कि गांव में मच्छररोधी दवा का छिड़काव कराए जाने के लिए जिला मुख्यालय को पत्र भेजा गया है। उन्होंने कहा कि सभी लोग सावधानी बरतें। कहीं पानी इकट्ठा न होने दें। जहां पानी है वहां पर अस्पताल से दवा डालें। अगर किसी व्यक्ति को बुखार या अन्य बीमारी हो तो तत्काल अस्पताल में आकर जांच और इलाज कराएं। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के सभी एएनएम आशाओं को सूचित किया गया है कि कहीं भी कोई बुखार आदि से पीड़ित हो तो उसे सलाह दें कि तत्काल अस्पताल पहुंचकर जांच कराएं।