फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   1166 passengers traveling without tickets caught, fined Rs 5.69 lakh

Sonebhadra News: बिना टिकट यात्रा कर रहे 1166 यात्री पकड़े गए, 5.69 लाख जुर्माना

Sat, 01 Feb 2025 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
1166 passengers traveling without tickets caught, fined Rs 5.69 lakh
सोनभद्र। धनबाद मंडल में बड़े पैमाने पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को धनबाद–कोडरमा खंड के बीच मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में टिकट चेकिंग अभियान एवं मंडल के विभिन्न खंडों में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। चंद्रपुरा, डॉल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना और सिंगरौली स्टेशनों में भी गहन टिकट चेकिंग की गई। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी धनबाद अमरेश कुमार ने बताया कि जांच अभियान में 1166 यात्रियों को बिना टिकट के पकड़ा गया, इसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रीगण शामिल थे। इस दौरान उनसे पांच लाख 69 हजार 680 रुपये जुर्माने के रूप में वसूला गया। चेकिंग टीमों ने स्टेशनों एवं विभिन्न मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग की। अभियान का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाना है। ताकि वे टिकट लेकर यात्रा करें। उचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के कारण किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed