फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   संवेदनशील इलाकों में लगातार बनाए रखें चक्रमण: डीआईजी

संवेदनशील इलाकों में लगातार बनाए रखें चक्रमण: डीआईजी

Thu, 28 Mar 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
संवेदनशील इलाकों में लगातार बनाए रखें चक्रमण: डीआईजी
सोनभद्र। डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव ने बुधवार की शाम पुलिस लाइन में मातहतों की बैठक ली। चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा संबंधी की गई तैयारियों की जानकारी ली। निर्देशित किया कि नक्सल गतिविधि प्रभावित क्षेत्र, खासकर सीमा से सटे इलाकों में विशेष सावधानी बरतें। संवेदनशील इलाकों में लगातार चक्रमण बनाए रखें। सुरक्षा को लेकर किसी तरह की ढील न दें। रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों, बैंकों, सार्वजनिक स्थलों पर नियमित निगरानी बनाए रखें।
विज्ञापन

एसपी सलमान ताज पाटिल ने उन्हें सुरक्षा के मद्देनजर की गई मोर्चेबंदी और संवेदनशील, अति संवेदनशील बूथों, इलाकों के बारे में जानकारी दी। बताया कि संवेदनशील-अति संवेदनशील बूथों की रोजाना निगरानी कराई जा रही है। अवांछनीय तत्वों पर भी नजर बनी हुई है। सक्रिय अपराधियों के साथ ही आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सीमा क्षेत्र से गुजरने वाले रास्तों पर बैरियर लगाकर सतर्कता बरती जा रही है। अभिसूचना इकाइयों के जरिए सूचना ली जा रही है। सीमावर्ती राज्यों के पुलिस से भी समन्वय बनाकर सीमा पर कांबिंग सहित अन्य सुरक्षा उपाय अपनाए जा रहे हैं। डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव ने कहा कि चुनाव के दृष्टिगत सतर्कता बनाए रखें। किसी भी तरह की ढील नहीं होनी चाहिए। चुनाव सेल को 24 घंटे सक्रिय रखने का निर्देश दिया। कहा कि चुनाव सेल आयोग की तरफ से मिलने वाले दिशा-निर्देशों से तत्काल संबंधितों को अवगत कराता रहे। एएसपी नक्सल अरूण कुमार दीक्षित ने काबिंग सहित सुरक्षा से जुड़े अन्य गतिविधियों के बारे में बताया। इस मौके पर सीओ सदर राहुल मिश्रा, ओबरा सीओ डा. कृष्णगोपाल सिंह, पिपरी सीओ ज्ञानप्रकाश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed