फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   हर-हर महादेव की जयकारे से गूंजा सोनांचल

हर-हर महादेव की जयकारे से गूंजा सोनांचल

Sun, 10 Feb 2019 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
हर-हर महादेव की जयकारे से गूंजा सोनांचल
सोनभद्र। जिले रविवार को धूमधाम के साथ वंसत पंचमी का पर्व मना। हर-हर महादेव के जयकारे से समूचा इलाका गूंजयमान हो गया। शिवालयों में पूजन-अर्चन करने के लिए श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुप्रसिद्ध मंदिर परिसरों में मेला लगा था। यहां सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मी तैनात रहे। सबह से ही राबर्ट्सगंज नगर में स्थित वीरेश्वर महादेव मंदिर, शोभनाथ मंदिर, दंडइत बाबा समेत अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन शुरू कर दिया था। रौप गांव में स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर, कंडाकोट मंदिर, भोलेनाथ बरैला मंदिर, गौरी शंकर मंदिर में पूरे दिन भक्तों की भीड़ लगी रही। इन मंदिर परिसरों में लगे मेले में पूजा सामग्री, श्रृंगार का सामान, मिठाई, खिलौने की दुकानें सजी रही। श्रद्धालुओं ने पूजा करने के बाद सामानों की खरीददारी की। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मी तैनात रहे। सीटी सीओ राहुल मिश्रा, कोतवाल सीपी पांडेय भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लेते रहे। घोरावल: प्रत्येक वर्ष की भांति वसंत पंचमी के पावन पर्व पर गुप्तकाशी के नाम से प्रसिद्ध शिवद्वार में बाबा भोलेनाथ और मां पार्वती पूजन करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार की भोर में मुख्य पुजारी सुरेश गिरि द्वारा उमामहेश्वर की प्रतिमा का दिव्य श्रृंगार किया गया तत्पश्चात मंदिर के कपाट खोल दिए गए। मेले मेें लोगों ने गुड़हिया जलेबी का सेवन किया। आरपीपीजी कालेज धरसड़ा, नन्हकूराम पीजी कालेज मुड़िलाडीह, जीआईसी, सोनांचल इण्टर कालेज, ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल समेत विभिन्न संस्थानों मे माता सरस्वती के पूजन के साथ वसंतपंचमी का पर्व धूम धाम के साथ मनाया गया। दुद्धी: कनहर नदी, ठेमा नदी संगम तट पर श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने नदी तट पर पूजन अर्चन करने के बाद माँ काली मंदिर, संकट मोचन मंदिर, पंचमुखी मन्दिर, शिवाला मंदिर समेत अन्य मंदिरों मेें पूजन अर्चन कर दान पुण्य किया। मंदिरों के आसपास पर सेपेरों ने श्रद्धालुओं को नागराज का दर्शन कराते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed