{"_id":"5bdf39e4bdec22699e087465","slug":"11541356004-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में जनरल स्टोर की दुकान में हुआ विस्फोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में जनरल स्टोर की दुकान में हुआ विस्फोट
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के बहुआरा गांव में शनिवार की रात संदिग्ध हाल में एक जनरल स्टोर की दुकान में विस्फोट हो गया। ब्लास्ट इतना तेज था कि दुकान की चहारदीवारी गिर पड़ी और शटर टूट गया। संयोग रहा कि घटना के वक्त दुकान में कोई मौजूद नहीं था। एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, प्रभारी एसपी डॉ. अवधेश सिंह, एएसपी अरुण कुमार दीक्षित समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। फोरेंसिक और बम डिस्पोजल स्क्वायड टीम ने स्थलीय निरीक्षण कर जांच के लिए मिट्टी आदि का सैंपल लिया।
ग्राम पंचायत बहुअरा के औरहवा टोला निवासी अनिल उर्फ सुरेश मौर्य अपने रिहायशी मकान से करीब दो सौ मीटर दूर संपर्क मार्ग किनार्रे इंट के मकान में जनरल स्टोर, सब्जी की दुकान खोलकर जीवकोपार्जन करता है। दुकान पर उसका भाई रमेश अक्सर बैठता है। शनिवार की रात नौ बजे दुकानदार दुकान बंद कर घर चला गया। रात करीब साढ़े 12 बजे अचानक रमेश की दुकान में विस्फोट शुरू हो गया। विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि दुकानदार समेत आसपास के ग्रामीणों की नींद टूट गई और वे लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते दुकान में आग लग गई और सामन जलने लगा। ग्रामीणों की सहयोग से दुकानदार अपने परिजनों के साथ आग बुझाने में जुट गया। इस दौरान किसी ने विस्फोट होने की सूचना सौ नंबर पर दे दी। पीआरवी के जवानों ने आग बुझने के बाद अपने उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दी। उधर, रविवार की अलसुबह फोरेंसिक टीम के साथ एडीएम, प्रभारी एसपी, एएसपी, सदर एसडीएम शादाब असलम, सीओ विवेकानंद तिवारी ने घटनास्थल पर पहुंच कर दुकानदार से पूछताछ की। वहीं एसपी किरीट राठोड ने वाराणसी बम डिस्पोजल स्क्वायड टीम को बुलवाया। दोपहर बाद घटनास्थल पर पहुंची बम डिस्पोजल स्क्वायड टीम ने दुकान के अंदर जिस स्थान पर विस्फोट हुआ था वहां से मिट्टी समेत अन्य सामानों का सैंपल लिया। एएसपी अरुण कुमार दीक्षित ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। अभी तक दुकान में विस्फोट कैसे हुआ इसका स्पष्ट पता नहीं चल सका है।