{"_id":"5bccbf53bdec2269b1698a21","slug":"11540144979-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकडैम में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकडैम में डूबने से युवक की मौत
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के सुपाचुआ गांव में शनिवार रात चेकडैम में डूबने से युवक की मौत हो गई। युवक शौच के लिए चेकडैम पर गया था। उसी दौरान पैर फिसलने से पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। म्योरपुर थाना क्षेत्र के सुपाचुआ गांव में संजय (22) की चेकडैम में डूबने से मौत हो गई। परिवारीजनों के मुताबिक सुबह नौ बजे वह शौच के लिए निकला था। काफी देर तक घर नहीं लौटा, तब उसकी तलाश की गई तो उसका शव चेकडैम में मिला।