फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कड़ी मेहनत व लगन उत्पादन में बढ़ोतरी

कड़ी मेहनत व लगन उत्पादन में बढ़ोतरी

Fri, 17 Aug 2018 11:40 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
कड़ी मेहनत व लगन उत्पादन में बढ़ोतरी
अनपरा। रेणुसागर पावर डिवीजन के रामलीला मैदान में स्वतंत्रता दिवस पर भारत माता के वीर अमर शहीदों का स्मरण व नमन करते हुए अध्यक्ष ऊर्जा केपी यादव ने ध्वजारोहण किया। सामूहिक राष्ट्रगान के पश्चात परेड का निरीक्षण किया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि हमारे कर्मियों की कड़ी मेहनत, लगन एवं सकारात्मक सोच के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मधुर औद्योगिक संबंधों का निर्वाह करते हुए उत्पादन एवं उत्पादकता को बढ़ाया है। पर्यावरण के प्रति सदैव संवेदनशील रहे हैं। प्रदूषण रोकने के लिये पर्यावरण के सभी मानकों का सख्ती से अनुपालन किया जा रहा है । उन्होंने स्वच्छता को पर्यावरण का आवश्यक अंग बताया। कहा कि पिछले तीन वर्षों के कार्यकाल में हो रहे दुर्घटना को शून्य स्तर पर लाने में सफल रहे। जिसके लिए रेणुपावर डिवीजन को मेटल बिजनेस में सेफ्टी के लिए अव्वल स्थान प्राप्त होने का गौरव प्राप्त हुआ। कर्मियों को अच्छे कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर दिशिता महिला मंडल की अध्यक्ष इन्दू यादव, सीएस सिंह, शैलंश सिंह, एसबी वर्मा, सुरक्षा विभाग के प्रमुख कर्नल अमित कंसल, टीके सिंह, राजेश तिवारी आदि रहे। संचालन एके द्विवेदी, गायत्री भारद्वाज व पूनम तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। समापन की घोषणा आकाश खत्री ने की।
विज्ञापन


दिशा एक पहल पुस्तक का किया विमोचन
हिंडालको रेणुसागर पावर डिवीजन के अध्यक्ष ऊर्जा केपी यादव ने दिशिता महिला मंडल द्वारा जारी दिशा एक पहल नामक पत्रिका का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि यह पत्रिका आने वाले समय में महिला मंडल को दिशा प्रदान करेगी। मुख्य अतिथि ने समाज सेवा के कार्यों के लिए महिला मंडल के सदस्यों को बधाई भी दी। आशा व्यक्त किया कि महिला मंडल इस तरह के सामाजिक कार्यों को आगे भी करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed