फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सक्रिय अपराधियों की कुर्क होगी चल-अचल संपति

सक्रिय अपराधियों की कुर्क होगी चल-अचल संपति

Tue, 08 May 2018 11:00 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
सक्रिय अपराधियों की कुर्क होगी चल-अचल संपति
सोनभद्र। अपराध पर रोक लगाने के लिए जिले के सक्रिय और पेशेवर अपराधियों की संपत्ति कुर्क की जाएगी। कार्रवाई की जद में लुटेरे, हेरोइन तस्कर, चोर, चोरी का सामान खरीदने वाले, धोखाधड़ी करने वाले आदि तरह के अपराधी शामिल होंगे। एसपी के माध्यम से थाना प्रभारी अपराधियों का रिकार्ड जुटाकर उसे कुर्क करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजेंगे।
विज्ञापन

जिले में कई हेरोइन तस्कर, वाहन चोर, धोखाधड़ी समेत अन्य अपराधों में लिप्त अपराधियों ने करोड़ों की संपति तैयार कर ली है। इसका खुलासा कुछ माह पूर्व करोड़ों की हेरोइन के साथ पकड़े गए तस्करों से पूछताछ के दौरान हुआ है। पुलिस प्रशासन ने अपराधियों की कमर तोडने के लिए उनकी चल एवं अचल संपति को कुर्क कराने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी के निर्देश पर सभी थाना इंचार्जों ने अपराधियों द्वारा अपराध कर अर्जित की गई संपति का रिकार्ड जुटाने में जुट गए है। पुलिस जेल में निरूद्ध व जमानत पर रिहा सक्रिय अपराधियों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। किस अपराधी के नाम से कितनी भूमि, मकान, वाहन है के बारे में पता लगा रहे है। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने कहा कि अपराधियों द्वारा अपराध करके अर्जित की गई संपति का रिकार्ड एकत्र करा कर उसे कुर्क करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी। सीओ की देखरेख में अपराधियों का रिकार्ड तैयार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed