{"_id":"5aa41dbb4f1c1b094a8b47f7","slug":"11520704955-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोरावल में नो एंट्री में प्रतिबंधित होगा बड़े वाहनों का प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोरावल में नो एंट्री में प्रतिबंधित होगा बड़े वाहनों का प्रवेश
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (घोरावल)। ‘नो एंट्री’ और अतिक्रमण को लेकर शनिवार को कोतवाली परिसर में बैठक हुई। इसमें उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ पुलिस ने नो एंट्री और अतिक्रमण की समस्या एवं उसके समाधान पर चर्चा किया। इसमें 15 मार्च से नगर में नो एंट्री का कड़ाई से पालन करने का निर्णय लिया गया। जिसमें ट्रक, ट्रैक्टर और पिकअप का नगर में प्रवेश सुबह साढ़े दस बजे से शाम छह बजे तक प्रतिबंधित किया गया है।
बैठक में चर्चा हुई कि भीड़भाड़ के चलते व्यस्त कस्बा में बड़ी संख्या में भारी वाहनों के आवागमन, दुकानों के सामने ट्रक एवं व्यापारिक वाहनों के खड़े होने और अतिक्रमण से अक्सर जाम की समस्या होती है। प्रभारी निरीक्षक मूल चंद चौरसिया ने बताया कि सुबह साढ़े दस बजे से लेकर सायं छह बजे तक ट्रक, ट्रैक्टर, प्राइवेट बस जैसे बड़े वाहन नगर में प्रवेश नही कर सकेंगे। स्कूल बस, सरकारी बस एवं छोटे चार पहिया वाहन ही नो एंट्री के दौरान नगर में आ जा सकते हैं, लेकिन पार्किंग नहीं कर सकते। मंडी गेट से लेकर मुक्खा मोड़ व जीआईसी मोड़ तक भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। सर्वाधिक व्यस्त दुर्गा मंदिर से लेकर मेन तिराहे तक नो एंट्री के दौरान कोई वाहन नही खड़ा होगा। दुकानों के सामने पिकप व ट्रैक्टर खड़ा करके समान लादने उतारने पर कार्रवाई होगी। नगर के अनाज मंडी एवं अन्य प्रकार के आवागमन के लिए ट्रक, पिकप, ट्रैक्टर बाईपास मार्ग से तहसील रोड होते हुए नो एंट्री के समय आ जा सकते हैं। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार, राकेश कुमार, प्रकाश चंद्र अग्रहरि, उदित लाल अग्रहरि, लवकुश गुप्ता, अशोक ऊमर, हनुमान दास मौजूद रहे।