{"_id":"5a9815fc4f1c1b8e328b4c7c","slug":"11519916540-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो आटो की टक्कर में युवक की मौत, एक व्यक्ति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो आटो की टक्कर में युवक की मौत, एक व्यक्ति घायल
Updated Thu, 01 Mar 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुपुर (सोनभद्र)। करमा थाना क्षेत्र के रमपथरा गांव में गुरुवार की शाम दो आटो की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को मधुपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाने पर डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक अन्य घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। सूचना पर पहुंची करमा पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव के पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद आटो का चालक मौके से फरार हो गया।
करमा थाना क्षेत्र के खोराडीह से गुरुवार की शाम एक आटो सवारियों को लेकर मधुपुर की ओर आ रही थी। जबकि मधुपुर से दूसरी आटो से सवारियां खोराडीह के लिए जा रही थीं। रमपथरा गांव के पास अकड़ी मोहल्ला में मधपुर से जा रही आटो ने खोराडीह से आ रही आटो को साइड से धक्का मार दिया। इससे उस पर सवार सूरज (18) पुत्र राजेंद्र निवासी सरौली थाना करमा और भुआल (40) पुत्र श्यामा निवासी दुर्बासापुर थाना अहरौरा जिला मिर्जापुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर सौ नंबर पुलिस मौके पर पहुंची तो घायलों को उसी आटो से मधुपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। यहां सूरज को देखते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल भुआल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद आटो का चालक अस्पताल के सामने आटो खड़ा कर फरार हो गया। उधर सूचना मिलने पर करमा थाना पुलिस अस्पताल पर पहुंच गई थी। शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजने की प्रक्रिया कर रही थी।