फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मतदाता सूची में पात्रों का शामिल कराएं नाम

मतदाता सूची में पात्रों का शामिल कराएं नाम

Thu, 21 Dec 2017 12:21 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
मतदाता सूची में पात्रों का शामिल कराएं नाम
राजनैतिक दलाें के पदाधिकारी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त कार्यक्त्रस्म में अपेक्षित सहयोग देकर एक जनवरी 2018 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नागरिकों का शत-प्रतिशत नाम मतदाता सूची में शामिल करायेें। साथ ही राजनैतिक दल अपने बूथ लेबिल एजेण्टों की सूची भी जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने के साथ ही पुनरीक्षण कार्य में रूचि लेकर कार्यक्त्रस्म को सफल बनायें।
विज्ञापन

यह बातें जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने बुधवार को कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में विधान सभा निर्वाचन क्षेेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्त्रस्म के तैयारियों के सिलसिले में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि 26 दिसम्बर को निर्वाचक नामावली का आलेख प्रकाशन सभी बूथों पर किया जायेगा। 26 दिसम्बर से 31 जनवरी तक दावें, आपत्तियां प्राप्त की जायेंगी। 30 दिसम्बर, 15 जनवरी व 29 जनवरी को मतदाता सूची स्थापित सभी बूथों पर पढ़कर सुनायी जायेंगी। उन्होंने बताया कि अभियान के लिए चार विशेष तारीखें तय की गयी हैं। इसके तहत 31 दिसम्बर सात जनवरी, 21 जनवरी व 28 जनवरी, 2018 को सभी बूथों पर बूथ लेबिल अधिकारी संबंधित प्रपत्रों के साथ मौजूद रहेंगें। उन्होंने अभियान के विशेष तिथियों पर राजनैतिक दलों के बूथ लेबिल एजेण्टों को भी मौजूद रहने की उम्मीद की है, ताकि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रह सकें। उन्होंने बताया कि घर-घर जाकर सर्वें करने का कार्य 26 दिसम्बर से 31 जनवरी-2018 तक किया जायेगा। इस दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नामों की अशुद्धियों को दुरूस्त करने के साथ ही मृतक व अपात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से अपमार्जित करने की कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि प्रयास है कि जिले के किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहें। बैठक में भाजपा के आशुतोष चतुर्वेदी, भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के रामरक्षा, समाजवादी पार्टी के अनिल यादव, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नुरूद्दीन खां, कन्हैया पांडेय सहित निर्वाचन कार्यालय के राज कुमार, सुनील कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed