फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   तकनीकी खराबी से फिर बंद हुई सांतवीं इकाई

तकनीकी खराबी से फिर बंद हुई सांतवीं इकाई

Tue, 17 Oct 2017 11:27 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
तकनीकी खराबी से फिर बंद हुई सांतवीं इकाई
सोनभद्र (अनपरा) । करीब डेढ़ माह से बंद चल रही पांच सौ मेगावाट क्षमता की सातवीं इकाई एक दिन बाद मंगलवार को फिर तकनीकी खराबी के चलते बंद हो गई। इस बार भी बड़ी खामियां आने की आशंका व्यक्त की जा रही है। इसी के साथ दीपावली पर विद्युत किल्लत ने इंजीनियरों की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन

अनपरा तापीय परियोजना की सातवीं इकाई को काफी मशक्कत के बाद दीपावली से पहले सोमवार को ही उत्पादन पर लिया गया था। इससे उत्पादन निगम ने राहत की सांस ली थी लेकिन यह इकाई एक दिन भी नहीं चल सकी और मंगलवार की दोपहर बाद तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई। इस इकाई के ट्रिप होने से परियोजना प्रशासन की नींद उड़ गई है। हालांकि देर शाम तक इस इकाई को उत्पादन पर लेने की कवायद की जा रही थी लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इस बार भी कुछ लोगों की लापरवाही से परियोजना के बंद होने की बात कही जा रही है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पांच सौ मेगावाट की इकाई के बंद होने से विद्युत किल्लत का सामना लोगों को करना पड़ सकता है। इसकी मुख्य वजह दीपावली पर्व होने के कारण बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed