फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मंत्रोचार के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा हुई स्थापित

मंत्रोचार के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा हुई स्थापित

Fri, 25 Aug 2017 10:55 PM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
मंत्रोचार के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा हुई स्थापित
सोनभद्र। जिले में शुक्रवार को धूमधाम से गणेश चतुर्दशी मनाई गई। राबर्ट्सगंज, दुद्धी, म्योपुर समेत अन्य कई जगहों पर वैदिक मंत्रोचार के साथ भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित हुई। मंदिरों और पूजा पंडालों में पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही है। राबर्ट्सगंज के मेन चौक के समीप गणपति बप्पा महोत्सव समिति की ओर से भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई। आयोजक अभिषेेक केशरी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद का वितरण की व्यवस्था रही। गुरुद्वारा के समीप सांई गणपति महोत्सव के मनीष केशरी की सौजन्य से भगवान गणेश की भव्य झांकी सजाई गई। मनीष ने बताया कि एक सितंबर को प्रतिमा का विर्सजन किया जाएगा। दुद्धी: नगर के पंचदेव मंदिर एवं प्राचीन हनुमान मंदिर के साथ कई अन्य स्थानों पर गणेश चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश का प्रतिमा का स्थापना हुई। गणपति बप्पा मोरया के उदघोष से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। पंचदेव मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान अरविन्द सोनी, संजू सोनी, सूरज सोनी, अमित सोनी, आलोक सोनी, सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, प्रेम नारायण सिंह आदि भक्तगण मौजूद रहे। म्योरपुर: कस्बे में स्थित शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूजा पंडाल में गणेश की विधिवत पूजा अर्चना की गई। सुनील दत्त पांडेय ने प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कराया। इस मौके पर आयोजन समिति के सतबीर सिंह, रामू, अन्नू, सोनू सिंह, मोनू, सत्यम, प्रिंस, गोलू, ऋषभ, नीरज, आशीष, आनंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed