फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   लोस चुनाव में जीत हासिल करने की बनी योजना

लोस चुनाव में जीत हासिल करने की बनी योजना

Thu, 28 Feb 2019 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
लोस चुनाव में जीत हासिल करने की बनी योजना
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज में राम जानकी मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को सपा और बसपा की संयुक्त बैठक हुई। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी को जीताने की रणनीति बनी। इस दौरान कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर बैठक कर संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि बूथ स्तर पर बैठक कर संगठन को मजबूत बनाएं। कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता परेशान हो गई है। इसका जवाब देने के लिए जनता तैयार है। शंकर प्रसाद और सुरेश भारती ने कहा कि कार्यकर्ता शहर से लेकर गांव तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथों पर बैठक करें। मनीरू त्रिपाठी और गोपाल गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार महंगाई बढ़ रही है। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने सपा-बसपा सरकार में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर जनता का उत्पीड़न कर रही है। इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर राजेंद्र भारती, मोती कोल, हीरा सोनकर, मुन्ना कुशवाहा, सुरेश अग्रहरि, राजू सोनी, जुनैद अंसारी, गौतम, बेचन, संतलाल यादव, संदीप, अर्जुन प्रसाद, विनोद श्रीवास्तव, बच्चा, दीपक, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed