फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकाल की नारेबाजी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकाल की नारेबाजी

Thu, 28 Feb 2019 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकाल की नारेबाजी
सोनभद्र। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को चाचा नेहरू पार्क से कैंडिल मार्च निकाला। पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और भारत के वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन को तत्काल रिहा करने की मांग की। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नामवर कुशवाहा के अध्यक्षता में कैंडिल मार्च के साथ पार्क में सभा हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि भारत का सपूत सुरक्षित देश में लौटना चाहिए। पाकिस्तान आतंकवादी गतिविधियों पर रोक लगाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो भारत सरकार आतंकवाद के खात्मे के लिए कठोर कदम उठाए। पूरा देश सरकार के साथ खड़ा है। इस मौके पर कांग्रेस के लवकुश प्रसाद केशरी, जगदीश मिश्रा, सुशील पाठक, सूरज यादव, नुरुद्दीन खान, गोपाल पाठक, शत्रुंजय मिश्रा, जितेंद्र पासवान, मदन मिश्रा, प्रमोद पांडेय, राजेंद्र भारती, धीरज पांडेय, आशुतोष दुबे, जावेद खां, रामानंद पांडेय, सोनी गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed