{"_id":"5be5ca00bdec2269377f7d5a","slug":"111541786112-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौलतें खीर से स्नान कर पंथी ने किया अचम्भित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौलतें खीर से स्नान कर पंथी ने किया अचम्भित
Updated Fri, 09 Nov 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा। रेनूसागर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में बृहस्पतिवार को को गोवर्धन पूजा कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। श्री गोवर्धन पूजा समिति रेनूसागर की तरफ से आयोजित पूजा में मऊ से पधारे पंथी सुरेंद्र यादव ने गोवर्धन पूजा को विधि विधान से संपन्न कराया। मंत्रोच्चार से अग्नि प्रज्ज्वलित कर पंथी ने दर्शकों को रोमांचित किया। पंथी ने बताया कि अलग-अलग जगहों पर यह काली पूजा, करहा पूजा, गोवर्धन पूजा के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा गोवर्धन पूजा कब से किसने कराया? क्यों करनी पड़ी? इसका क्या सामाजिक महत्व है? ...पर विस्तृत जानकारी दी। पूजा के दौरान खौलते खीर से स्नान कर लोगों को अचंभित किया। गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहे वाराणसी से आए योगीराज राम जनम यादव ने 20 मिनट तक शंखनाद कर लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। योगीराज रामजनम पूर्व में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति ,स्टार अभिनेताओं के समक्ष शंखनाद कर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपने कला का प्रदर्शन कर चुके हैं। पंथी के साथ आए खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल से नागरिकों का मन मोह लिया। इस दौरान कुश्ती का भी आयोजन किया गया। शाम को लोक गीत गायन का श्रोताओं भरपूर आनंद लिया। अंत में समिति के पदाधिकारी अरुण सिंह ने लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ओबरा सुनील सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय यादव, सुभाष यादव, शिव बहादुर यादव, फिरतू यादव, प्रकाश यादव, अजय रावत, आलोक चंद्रा,जग नारायण मौर्या जे एन पाठक, शिव शंकर यादव, एस के श्रीवास्तव, महेंद्र यादव,राजेश यादव, राममूर्ति यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन