{"_id":"5bdf39ebbdec22693a664589","slug":"111541356011-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्व पर अंशाति फैलाने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्व पर अंशाति फैलाने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजपुर (सोनभद्र)। दीपावली और छठ पूजा को लेकर स्थानीय थाना परिसर में रविवार को क्षेत्राधिकारी दुद्धी सुनील कुमार विश्नोई की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी दुद्धी सुनील कुमार ने कहा कि पर्व हमारे संस्कृति के परिचायक है। उन्होंने कहा कि पर्व में बाधा पहुंचाने वाले लोगों के साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी। थाना प्रभारी हरिश्चंद्र सरोज ने कहा कि सादे वर्दी में सब इंस्पेक्टर और पुलिस के जवान हर जगह तैनात रहेंगे। अपराध पर कड़ाई से अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त करती रहेगी। दीपावली पर बिना लाइसेंस के पटाखा बेचते यदि कोई पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेताया कि बिना लाइसेंस के कोई भी दुकानदार पटाखा न बेचें।