{"_id":"5bccbe89bdec2269685aff0f","slug":"111540144777-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शायर पर हुए एसिड अटैक की भर्त्सना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शायर पर हुए एसिड अटैक की भर्त्सना
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर । एनटीपीसी रिहंद के रचनाकारों की गठित साहित्यिक संस्था रिहंद साहित्य मंच की कर्मचारी कल्याण संघ के हाल में रविवार को हुई आकस्मिक बैठक में अध्यक्ष अभिषेक टंडन ने मशहूर शायर हासिम फिरोजाबादी के ऊपर हुए एसिड अटैक की भर्त्सना की है। उन्होंने कहा कि इस कायरतापूर्ण कृत्य को समाज कभी माफ नहीं करेगा । महामंत्री मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि छह नवंबर को रिहंद में आयोजित ऑल इंडिया मुशायरा में जनाब हासिम फिरोजाबादी को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि हासिम को शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो तथा वे छह नवंबर को आयोजित ऑल इंडिया मुशायरा में पधार कर ऐसे कृत्य करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दें। इस मौके पर कौशलेश दूबे, सांस्कृतिक सचिव मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष रामजी द्विवेदी, लक्ष्मी नारायण पन्ना, डीएस त्रिपाठी एवं संयुक्त सचिव नरसिंह यादव ने ने भी निंदा की है।