{"_id":"5b9aa1b5867a557fef6f8081","slug":"111536860597-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काव्यांजलि प्रतियोगिता में छात्रों ने किया प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काव्यांजलि प्रतियोगिता में छात्रों ने किया प्रतिभाग
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
शक्तिनगर। डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल खड़िया में बृहस्पतिवार को काव्यांजलि प्रतियोगिता संपन्न हुई। कक्षा दो से नौ तक के छात्रों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। कक्षा तीन, आठ, नौ एवं 11वीं के छात्रों ने इतिहास शिक्षक एएम सिंह के देख रेख में लघु नाटिका प्रस्तुत किया।
काव्यांजलि प्रतियोगिता में ग्रुप अ से विवेकानंद सदन की दिव्यांजलि दूबे प्रथम, दयानंद एवं विवेकानंद सदन से आफरीन एवं सौम्या द्वितीय तथा अभय सिंह तृतीय स्थान पर रहे। विवेकानंद सदन से अंकिता सोनी प्रथम, श्रद्धानंद एवं विवेकानंद सदन से आयुशी एवं अनामिका द्वितीय व रिसिका तृतीय स्थान पर रहीं। ग्रुप सी में विवेकानंद सदन से ख़ुशी पांडेय प्रथम स्थान, श्रद्धानंद एवं विवेकानंद सदन से शास्वत प्रकाश शुक्ल तथा कोमल द्वितीय व शिवम पांडेय तृतीय स्थान पर रहे। प्राचार्य अशोक माथुर ने बताया कि राष्ट्र पिता के समर्पण को देश कभी नहीं भूल सकता है। उनके आदर्शों पर चल कर ही हम उनके सपनों को साकार करने में सफल हो सकते हैं । इस मौके पर पंकज पाण्डेय भी मौजूद रहे।