फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   विहिप का स्थापना दिवस मनाया गया

विहिप का स्थापना दिवस मनाया गया

Sun, 09 Sep 2018 10:56 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
विहिप का स्थापना दिवस मनाया गया
रेणुकूट। विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस क्षेत्र के हथवानी गांव में रविवार को मनाया गया। इसमें संगठन के कार्य और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया। जिलाध्यक्ष राजेश सिंह ने संगठन की स्थापना का उद्देश्य विस्तार से समझाया। कहा कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना कृष्ण जन्माष्टमी के दिन सन् 1964 में आरएसएस के द्वितीय सरसंघ चालक ने की थी। जाति, वर्गों में बटे हिंदू समाज को एकत्रित करना संगठन का मुख्य उद्देश्य है। ईसाई मिशनरियों द्वारा दुरूह एवं ग्रामीण इलाके में वर्षों से सीधे-सादे लोगों को बरगला कर मूल धर्म से अलग करने के लिए भड़काया जाता रहा है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि हिंदू धर्म सनातन है। इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए अनेक महापुरुषों ने उत्कृष्ट कार्य किए है। अध्यक्षता हथवानी ग्राम प्रधान बाबूलाल, संचालन जिला संगठन मंत्री चंदन ने किया। यहां विजय सिंह, दिलीप दुबे समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed