{"_id":"5b33cd6c4f1c1bca228b7dd8","slug":"111530121580-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोरी के शक में कई लोगों की धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा चोरी के शक में कई लोगों की धुनाई
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
शक्तिनगर/सिंगरौली। मंगलवार शाम और बुधवार सुबह यूपी-एमपी के सीमांचल इलाकों में बच्चा चोर गिरोह के पहुंचने की अफवाहों ने पुलिस को परेशान किए रखा। स्थिति ऐसी बनी कि सिंगरौली एसपी को चेतावनी जारी कर सोशल मीडिया पर अफवाहों को पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई का आदेश देना पड़ा।
मंगलवार शाम शक्तिनगर के भैरवा गांव में पहुंचे एक युवक की ग्रामीणों ने बच्चा चोर गिरोह का सदस्य समझ कर बुरी तरह पीट दिया। इसके बाद जानकारी डायल 100 को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने संबंधित का थाने लाई तो पता चला कि वह विक्षिप्त है और काफी समय से बस स्टैंड पर रह मांगता खाता है। इसी तरह सिंगरौली के माड़ा थाना क्षेत्र में स्थित रजमिलान बाजार में महिलाओं के कपड़े पहने एक युवक को पीटकर अधमरा कर दिया गया। बाद में पता चला कि युवक पेशे से नाच गाना का काम करता था और किसी के यहां आयोजित कार्यक्रम में आया था। बैढ़न के सिद्धीखुर्द, सिंगरौलिया (सासन) में आंख निकालने वाले व बच्चा चोरी करने वालों की मौजूदगी चर्चा का विषय बनीं लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को काबू में कर लिया। अफवाहों पर सिंगरौली के एसपी विनीत जैन ने ऐसे पोस्ट करने वालों पर सभी थानेदारों को कार्रवाई करने का आदेश जारी कर दिया। जैन ने जिले के लोगों से अपील किया कि अफवाहों पर ध्यान ना दे और इस तरह की कोई सूचना होने पर डायल 100 या पुलिस कंट्रोल को सूचित करें।