फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पांच लाख तक गरीबों का होगा चिकित्सकीय बीमा

पांच लाख तक गरीबों का होगा चिकित्सकीय बीमा

Wed, 18 Apr 2018 11:48 PM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
पांच लाख तक गरीबों का होगा चिकित्सकीय बीमा
सोनभद्र। आयुष्मान भारत (राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन) योजना के तहत प्रत्येक गरीब परिवार का पांच लाख तक चिकित्सकीय बीमा होगा। बीमित परिवार का जरूरत पड़ने पर कैशलेश व्यवस्था के तहत उपचार होगा। स्वास्थ्य विभाग योजना के दायरे में आने वाले परिवारों का चयन कर शासन को रिपोर्ट प्रेषित करेगा। इसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिले में जिला अस्पताल के अलावा छह सीएचसी और तीन पीएचसी हैं। लेकिन इन अस्पतालों में रोगियों के उपचार का समुचित प्रबंध नहीं है। रोगियों को बेहतर उपचार के लिए प्राइवेट अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है। तंगहाली की मार झेल रहे गरीब तबके मरीजों को प्राइवेट क्लीनिक/अस्पतालों में उपचार कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे निजात दिलाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने आयुष्मान भारत (राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन) योजना के तहत प्रत्येक गरीब परिवार का पांच लाख तक चिकित्सकीय बीमा करने का निर्देश जारी किया है। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि आयुष्मान भारत (राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन) योजना के तहत प्रत्येक गरीब परिवार का चयन कर उनका पांच लाख तक चिकित्सकीय बीमा किया जाएगा। बीमित परिवार राजकीय अस्पतालों के अलावा विभाग की ओर से चयनित प्राइवेट अस्पतालों में भी उपचार करा सकता है। प्रत्येक बीमित परिवार के पांच सदस्यों का पांच लाख तक उपचार होगा। कैशलेश व्यवस्था के तहत दवाओं में आने वाले खर्च का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समस्त एएनएम और आशाओं के माध्यम से गरीब परिवारों को चिह्नित कर बीमा किया जाएगा। इसकी मानिटरिंग समस्त सीएचसी व पीएचसी प्रभारी करेंगे। राबर्ट्सगंज, दुद्धी और घोरावल तहसील में जल्द ही बीमा करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed