{"_id":"5aa2cf064f1c1baa758b4897","slug":"111520619270-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर जाकर बिजली बिल की त्रुटियो को करेंगे दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर जाकर बिजली बिल की त्रुटियो को करेंगे दूर
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को बिलिंग की समस्याओं से सहूलियत देने के लिए नई कवायद शुरू किया है। इसमें अब गांव-गांव जाकर मोबाइल कैश कलेक्शन वैन में तैनात बिजली कर्मचारी बिल में हुई त्रुटियों को दूर करेंगे। इसके साथ ही तत्काल बकाया बिल को जमा कर रसीद भी देंगे। शुक्रवार को जिलाधिकारी पीके उपाध्याय ने कलेक्ट्रेट में मोबाइल कैश कलेक्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिलाधिकारी पीके उपाध्याय ने बताया कि सूबे की सरकार जनहित के लिए कई कल्याणकारी पहल शुरू की है। इसीक्रम में बिजली में भी कई योजनाएं संचालित की जा रही है। जिससे उपभोक्ताओं को बिजली एवं बिलिंग आदि की सुविधा आसानी से सुलभ हो सके। बताया कि बिजली विभाग की बिलिंग की यह नई पहल निश्चित रूप से लोकहित में है। इसमें बिजली कर्मी उपभोक्ताओं के घरों तक पहुंचकर सुविधानुसार बकाया जमा कर रसीद को उपलब्ध कराने का कार्य करेंगे। सीडीओ रामाश्रय ने कहा कि कलेक्शन वैन के माध्यम से न सिर्फ त्रुटियों को दूर किया जाएगा, बल्कि तत्काल मौके पर बकाया धनराशियों को भी जमा किया जाएगा। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता सुबाष चंद्र यादव ने बताया कि फिलहाल अभी एक वैन गांवों में जाकर समस्याओं को दूर करने का कार्य करेगा। अगले में सप्ताह में दो अन्य मोबाइल कलेक्शन वैन उपलब्ध हो जाएंगे। प्रत्येक वैन में छह-छह कर्मचारियों की तैनात होंगे। इनमें दो बिल संशोधित लिपिक, दो कलेक्शन लिपिक एवं दो अन्य सहयोगी साथ में मौजूद रहेंगे। अधिशासी अभियंता राजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि सर्वप्रथम दूर-दराज के इलाकों में मोबाइल कैश कलेक्शन वैन भेज कर उपभोक्ताओं के बिलों में हुई त्रुटियों को दूर कराया जाएगा। बताया कि अभियान चलाकर बकायेदारों की आपूर्ति ठप की जा रही है, इससे बचने के लिए बकायेदार तत्काल बकाया बिल जमा कर दें। इस अवसर पर एसडीओ अजय सिंह, चंद्रशेखर, जेई अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।