{"_id":"5a8ef8a94f1c1bf07b8b8b22","slug":"111519319209-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लास्टिंग के पत्थर को लेकर हुआ संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लास्टिंग के पत्थर को लेकर हुआ संघर्ष
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा (सोनभद्र)। बिल्ली-मारकुंडी खनन क्षेत्र में शारदा मंदिर के पीछे स्थित खदान में ब्लास्टिंग के समय खदान का पत्थर रहवासी बस्ती में जाने के मामले में गुरुवार को संघर्ष में ओबरा निवासी पवन यादव (35) के सिर में गंभीर चोट आई है। पवन को चोपन सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने रोड जाम करने का भी प्रयास किया। सूचना पाकर मौके पर सीओ ओबरा डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया।
रहवासियों के अनुसार शारदा मंदिर के पीछे स्थित खदान का पत्थर ब्लास्टिंग के समय उनके घरों पर जाकर गिरता है, जिससे कई घर क्षतिग्रस्त भी हो चुके हैं। इसकी सूचना कई बार ग्रामीणों ने प्रशासन को भी दी है। बावजूद इसके कोई ठोस कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। दो दिन पूर्व खान अधिकारी ने भी उक्त खदान की जांच की। ग्रामीणों का आरोप है कि उसके बावजूद गुरुवार को भी अनियंत्रित ब्लास्टिंग की गई। विरोध करने पर खदान से संबंधित लोगों द्वारा ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया। वहीं देर शाम घायल पवन यादव के पिता नंदेश यादव ने थाने में तहरीर दी है। कहना है कि आरोपियों ने उनके बेटे पवन कुमार यादव को सिर के पीछे कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष ने भी ओबरा थाने में तहरीर दी गई है। आरोप है कि अनियंत्रित ब्लास्टिंग का विरोध करने पर गुरुवार की दोपहर 15 से 20 लोग उनके घर में घुस गए एवं मारपीट करने लगे। विशाल गोंड़ एवं उनके पिता पंचम के हाथ फ्रैक्चर हो गए।