{"_id":"598c9b5a4f1c1b8a068b467e","slug":"111502387034-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिखित आश्वासन पर बेरोजगारों का अनशन स्थगित 18-35-29","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिखित आश्वासन पर बेरोजगारों का अनशन स्थगित 18-35-29
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिनगर। एनसीएल खड़िया की निजी कंपनी में नौकरी देने के सवाल पर सोनांचल संघर्ष वाहिनी के नेतृत्व में क्षेत्रीय बेरोजगारों का आमरण अनशन गुरुवार को दूसरे दिन समाप्त हो गया। कंपनी के अधिकारियों और वाहिनी के संयोजक रोशन लाल यादव के बीच हुई वार्ता के बाद अनशन स्थगित हुआ। दोपहर में कंपनी के एक अधिकारी शक्तिनगर पुलिस के साथ अनशन स्थल पर पहुंचे और वार्ता शुरू हुई लेकिन क्षेत्रीय बेरोजगारों ने बगैर किसी लिखित आश्वासन के अनशन समाप्त करने से साफ इनकार कर दिया।
बेरोजगारों का कहना था कि जिले के युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं और कंपनियां यहां के बेरोजगारों को रोजगार न देकर बाहर के लोगों को ला रही हैं। वार्ता फेल होने पर अफसर वहां लौट गए। फिर शाम करीब चार बजे पुलिस और कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। यहां संघर्ष वाहिनी के संयोजक रोशन लाल यादव से उनकी वार्ता हुई। यहां अधिकारियों ने लिखित रूप से आश्वासन दिया कि अक्तूबर माह से क्षेत्रीय बेरोजगारों की भर्ती ली जाएगी। इसकी शुरूआत 16 अगस्त को छह संविदा श्रमिकों की भर्ती लेकर कर दी जाएगी। इस आश्वासन के बाद अनशन समाप्त हुआ। पुष्पेंद्र चौधरी, आकाश जायसवाल, गणेश सिंह, उमेश सागर, सुखेंद्र यादव, मृत्युंजय शुक्ला, कृष्ण गोपाल, कमलेश पनिका, दिलीप देव पांडेय, दिलीप गुप्ता, संजय दूबे, शिवम चौहान मौजूद रहे।