फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   चोपन विद्युत सब स्टेशन का ट्रांसफार्मर जला,आपूर्ति ठप

चोपन विद्युत सब स्टेशन का ट्रांसफार्मर जला,आपूर्ति ठप

Mon, 07 Aug 2017 11:16 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
चोपन विद्युत सब स्टेशन का ट्रांसफार्मर जला,आपूर्ति ठप
चोपन। नगर स्थित विद्युत सब स्टेशन का पांच एमवीए ट्रांसफार्मर रविवार की सुबह जल गया। इसकी वजह से नगर समेत आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विभाग का कहना है कि इलाहाबाद से दूसरा ट्रांसफार्मर मंगाया गया है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह 10:30 बजे चोपन नगर स्थित विद्युत सब स्टेशन में लगे पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। चोपन, बर्दियां, सिंदुरिया आदि की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। रक्षाबंधन पर्व पर बिजली-पानी के लिए लोग तरसते रहे। नगर के युवा व्यवसायी आनंद अग्रवाल, संजय जैन, दिव्य विकास सिंह, लल्लू श्रीवास्तव, नजमुद्दीन, इम्तियाज अहमद आदि का कहना है कि रक्षाबंधन जैसे पर्व पर नगर में बिजली-पानी के लिए लोगों को तरसना पड़ा। जेई रामलाल का कहना है कि विद्युत सब स्टेशन में लगे पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर जल गया है। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। अब दूसरा ट्रांसफार्मर इलाहाबाद से आएगा, तभी बिजली आपूर्ति बहाल हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed