फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   22 मजदूरों को रूके न्यूनतम वेतन का हुआ भुगतान

22 मजदूरों को रूके न्यूनतम वेतन का हुआ भुगतान

Wed, 26 Jul 2017 10:46 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
22 मजदूरों को रूके न्यूनतम वेतन का हुआ भुगतान
ओबरा। डीएम के निर्देश पर स्थानीय तापीय परियोजना के अंतर्गत बीएचईल की संविदा कंपनी यूनिफाइड के संविदाकर्मियों के वेतन का भुगतान कर दिया गया। डीएम ने उप श्रमायुक्त को संविदाकर्मियों के रुके न्यूनतम वेतन दिलाने को निर्देशित किया था जिस पर मंगलवार की देर शाम परियोजना के वीआईपी गेस्ट हाउस में उप श्रमायुक्त आरके द्विवेदी और लेबर इंस्पेक्टर अजय तिवारी ने सभी 22 मजदूरों के न्यूनतम वेतन का भुगतान चेक से कराया। भारतीय संविदा श्रमिक संगठन के अध्यक्ष मणिशंकर पाठक और संरक्षक सुशील मिश्रा संग्राम, मजदूर नेता नमाज खां, अशोक कुमार मलिक ,मकसूद अली, अनिल मिस्त्री, महावीर, छोटू तिवारी, तारकेश्वर शुक्ला, रवि कुमार आदि मौजूद रहे। बता दें कि काम कराने के बाद न्यूनतम वेतन भुगतान की मांग करने पर 22 मजदूरों को काम से निकाल दिया गया था। इसको लेकर विगत तीन वर्षों से संविदा कर्मियों की ओर से अपने न्यूनतम वेतन के भुगतान की मांग निरंतर की जा रही थी। इसकी शिकायत कामगारों ने परियोजना के उच्च अधिकारियों से भी की थी, लेकिन इस प्रकरण में उन्हें नाकामयाबी हासिल हुई। वहीं कामगारों के शोषण के मामले की जानकारी भारतीय संविदा श्रमिक संगठन के अध्यक्ष मणिशंकर पाठक एवं संरक्षक सुशील मिश्रा संग्राम को मिली तो उन्होंने इस प्रकरण को डीएम के समक्ष रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed