फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   प्रधान की गोली मारकर हत्या करने वाले शूटर गिरफ्तार

प्रधान की गोली मारकर हत्या करने वाले शूटर गिरफ्तार

Fri, 16 Jun 2017 10:35 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
प्रधान की गोली मारकर हत्या करने वाले शूटर गिरफ्तार
सोनभद्र। सलखन गांव के समीप गुरुवार को पुलिस ने कन्हौरा के प्रधान रमेश कुमार मौर्य की हत्या करने वाले तीन शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। शूटरों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और बाइक भी मिली है। शूटरों के ऊपर 15-15 सौ रुपये पुरस्कार घोषित था। यह जानकारी शुक्रवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी आरपी सिंह ने दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी में रात करीब साढ़े 12 बजे स्वाट टीम प्रभारी राजकुमार सिंह एवं चोपन थानाध्यक्ष वीके सिंह अपराधियों के धरपकड़ के लिए वार्ता कर रहे थे। उसी वक्त मुखबिर ने सूचना दिया कि चार जून को कन्हौरा में प्रधान रमेश कुमार मौर्य की गोली मारकर हत्या करने वाले तीन शूटर एक बाइक से चोपन की तरफ से राबर्ट्सगंज की ओर जा रहे हैं। सलखन के समीप राजमार्ग पर घेराबंदी कर पुलिस कर्मियों ने बाइक सवार तीन युवकों को रूकने का इशारा किया तो युवक बाइक छोड़कर भागने लगे। संदेह होने पर दौड़ा कर पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकड़ कर पूछताछ की तो शूटर निकले। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गए कोन थाना क्षेत्र के झरिया गांव निवासी शूटर जितेंद्र यादव, कन्हौरा निवासी रविंद्र चौधरी और संतोष चौधरी ने प्रधान की हत्या करने की बात स्वीकार किये है। शूटरों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा, बाइक और एक कारतूस बरामद किया गया है। पूर्व में रविंद के ऊपर दो और संतोष के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज है। उन्होंने बताया कि प्रधान की हत्या कराने के मामले में जेल में बंद नामजद अभियुक्त राज नारायण गिरी, बबलू गिरी, रामधारी चौधरी और सत्येंद्र ने चुनावी रंजिश व बर्चस्व को लेकर शूटरों से प्रधान की हत्या करवाया था। सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया। शूटरों को पकड़ने वाली टीम को प्रोत्साहन हेतु पांच हजार रुपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की। प्रेसवार्ता में एएसपी डॉ. अवधेश सिंह, सीटी सीओ धनंजय सिंह कुशवाहा और ओबरा सीओ प्रवीण यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed