{"_id":"5ca3aacabdec2213ec622cfa","slug":"101554229962-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महावीरी शोभा यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महावीरी शोभा यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा। बुढ़वा मंगल के उपलक्ष्य में अनपरा परिक्षेत्र में निकाली गई अद्भुत, अकल्पनीय अविश्सनीय सबसे बड़े महावीरी झंडा जुलूस में आस्था का ऐतिहासिक जन सैलाब उमड़ पड़ा। जुलूस में 35 से अधिक झांकियां, जगह-जगह नृत्य नाटिका का मंचन, उड़ता गुलाल, केसरिया बाना, थिरकते जनसमूह के साथ जय श्रीराम, जय भवानी का घोष माहौल को भक्तिमय बनाए रहा। पुलिस, पीएसी के साथ वालेंटियर सुरक्षा की कमान संभाले रहे। मंगलवार को सुबह 11 बजे अनपरा बाजार के सोनारी गली स्थित हनुमान मंदिर से महावीरी झंडा जुलूस जैसे ही आगे बढ़ना प्रारंभ किया। पीछे-पीछे झांकियों का रेला उमड़ पड़ा। क्या महिलाएं, क्या बुजुर्ग सब जय श्रीराम का घोष लगाकर थिरकने लगे। कहीं राधा-कृष्ण नृत्य तो कहीं दिखा शिव तांडव, महिषासुर मर्दिनी नृत्य नाटिका आकर्षण का केंद्र रही। युवाओं की टोली जहां शौर्य का प्रदर्शन करने में जुटी रही, वहीं एक से बढ़कर एक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। जन समूह का आलम यह रहा कि कैमरे भी कैद नहीं कर पाए। विभिन्न स्थानों से आने वाली झांकियों के आने का क्रम देर तक जारी रहा। शोभा यात्रा में केसरिया रंग का परिधान और साफा बांधे युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। जगह-जगह केंद्रीय समिति द्वारा जलपान व भोजन की व्यवस्था की गई थी। महावीरी जुलूस अनपरा बाजार से होते हुए सिनेमा रोड, डीह बाबा, अनपरा कॉलोनी, काशी मोड़, औड़ी मोड़, बीना रोड ककरी, कालेगेट रेनूसागर से होते हुए अनपरा गांव स्थित राम जानकी मंदिर पर समाप्त हुई। इस दौरान सपा के जिलाध्यक्ष विजय यादव, पूर्व सांसद भाई लाल कोल, पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय यादव, जिला पंचायत सदस्य बालकेश्वर सिंह, पंकज मिश्रा, ग्राम प्रधान हरदेव सिंह, पूर्व प्रधान विश्राम बैसवार, रवि कुमार गोड़, प्रशांत सिंह, दीपक वर्मा, संदीप यादव आदि ने लोगों का उत्साह बढ़ाया।
गंगा जमुनी तहजीब का संगम
अनपरा में ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस में गंगा-जमुनी तहजीब का संगम भी देखने को मिला। धार्मिक झंडों से पटी अनपरा की सड़कों पर एक रंग के कपड़े धारण किए लोगों की सक्रियता व गगनभेदी जयश्री राम के नारे तो लग ही रहे थे, इस ऐतिहासिक मौके को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने और भी यादगार बना दिया। जिस तरीके से ऊर्जांचल में बारावफात या मुहर्रम के जुलूस के मौके पर हिंदू समुदाय के लोग शर्बत पिलाकर मुस्लिमों को गले लगाते है, उसी तरीके से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी स्टाल लगाकर उनका खैरमकदम किया और कड़ी धूप में गला तर करने के लिए शर्बत भी पिलाया। इस अवसर पर शहरयार खान, सहजाद अली, अयुब खान नायला, जुल्पिकार अली, अरमान खान, इमरान खान, दाउद खान, शाह मोहम्मद, मो जलालुद्दीन आदि शामिल रहे।