फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   जिले से खदेड़े जाएंगे अपराधी, कार्यवाही शुरू

जिले से खदेड़े जाएंगे अपराधी, कार्यवाही शुरू

Sun, 17 Feb 2019 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
जिले से खदेड़े जाएंगे अपराधी, कार्यवाही शुरू
सोनभद्र। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के शातिर अपराधी जिला बदर किए जाएंगे। इसके लिए पुलिस ने अपराधियों की कुंडली खंगालना शुरू कर दिया है। एसपी किरीट राठोड ने थाना प्रभारियों से अपराधियों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। भारत निर्वाचन आयोग ने लोक सभा चुनाव के तैयारियों की समीक्षा तेज कर दी है। आयोग ने पुलिस प्रशासन को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है। पुलिस प्रशासन संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों की सूची तैयार करने के साथ अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उनका आपराधिक इतिहास खंगालना शुरू कर दिया है। सभी सर्किल आफिसरों ने अपने-अपने थाना और चौकी प्रभारियों से आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर समाज में भय का वातावरण पैदा करने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की रिपोर्ट तैयार करना शुरू कर दिया है। शातिर अपराधियों ने किन-किन घटनाओं को अंजाम दिया, उनके खिलाफ कितने मुकदमे पंजीकृत हैं और वे वर्तमान में जेल में है या जमानत पर रिहा है, उनके परिवार के अन्य सदस्य आपराधिक घटनाओं में लिप्त है या नहीं समेत अन्य बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। पुलिस अधीक्षक किरीट राठोड ने कहा कि जिले को भयमुक्त वातावरण बनाने के लिए अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। हत्या, लूट समेत अन्य संगीन अपराधों को अंजाम देने वाले अपराधियों के खिलाफ जिलाबदर की भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed