फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सपा कार्यकर्ताओं ने किया जाम, फूंका पुतला

सपा कार्यकर्ताओं ने किया जाम, फूंका पुतला

Wed, 13 Feb 2019 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने किया जाम, फूंका पुतला
सोनभद्र। प्रयागराज में छात्रसंघ कार्यक्रम में जा रहे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को रोके जाने के विरोध में सपा कार्यकर्ता मंगलवार को सड़क पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौराहे पर करीब 35 मिनट तक चक्काजाम किया और प्रदेश सरकार का पुतला फूंक कर विरोध में नारेबाजी की। प्रदेश सरकार से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ता दोपहर बाद करीब एक बजे बढ़ौली चौराहे पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एक बजकर दस मिनट पर चक्काजाम शुरू कर दिया। करीब एक बजकर 45 मिनट पर कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम खत्म कर दिया। यहां सभा में सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पुलिस बल का प्रयोग कर सपा मुखिया को छात्रसंघ कार्यक्रम में जाने नहीं दिया। यह निंदनीय, कायरतापूर्ण हरकत है। बोर्ड परीक्षा के नाते छात्र-छात्राओं को दिक्कत न हो, इसलिए सांकेतिक चक्काजाम किया गया। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा छात्रों व नौजवानों के नेता सपा मुखिया को उनके कार्यक्रम तक नहीं पहुंचने दिया गया। यह सरकार की गंदी मानसिकता को दर्शाता है। पूर्व विधायक रमेश चंद्र दूबे ने कहा कि प्रदेश सरकार के मुखिया दूसरे प्रदेशों के चुनाव में व्यस्त हैं। अपने प्रदेश की कोई जिम्मेदारी नहीं संभाल पा रहे हैं। उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव, जिला उपाध्यक्ष हिदायत उल्ला खां, महिला सभा की जिलाध्यक्ष मंदाकिनी पांडेय, महफूज आलम खां, आनंद चौबे, ओम प्रकाश त्रिपाठी, रमेश यादव, दीपक केशरी, जितेंद्र बियार, इरफान खां, कामरान खां, प्रमोद यादव, राहुल सेठ, रघुराज पासी मौजूद रहे।
विज्ञापन

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मंगलवार को गिरफ्तार करने के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बरौली चौराहे पर चक्का जाम कर दिया यहां कार्यकर्ताओं ने यूपी सरकार का पुतला फूंका और विरोध में जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed