फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   लक्ष्य से पीछे रह गए दो लाख बच्चे, नही हुआ टीकाकरण

लक्ष्य से पीछे रह गए दो लाख बच्चे, नही हुआ टीकाकरण

Sun, 06 Jan 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्य से पीछे रह गए दो लाख बच्चे, नही हुआ टीकाकरण
सोनभद्र। जिले में मिजिल्स और रूबेला के टीकाकरण का लक्ष्य परा नहीं हो सका है। नौ माह से 15 वर्ष तक के कुल सात लाख 12 हजार 210 बच्चों को छह सप्ताह में टीकाकरण का लक्ष्य तय किया गया था लेकिन अब तक महज पांच लाख 28 हजार 824 बच्चों को ही टीका लग सका है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विद्यालयों के बंद होने की वजह से बहुत से बच्चों को टीका नहीं लगाया जा सका। फिर भी 75 फीसदी लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। सौ फीसदी के लिए टीकाकरण की तिथि एक सप्ताह बढ़ाई जाएगी। जिले में मिजिल्स और रूबेला के खिलाफ टीकाकरण का अभियान 26 नवंबर से शुरू हुआ था। इसके तहत जिले के नौ माह से 15 वर्ष तक के सात लाख 12 हजार 210 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस टीकाकरण को पूर्ण किये जाने के लिए छह सप्ताह का लक्ष्य तय किया गया था। इसके तहत 10 जनवरी तक शत-प्रतिशत टीकाकरण किया जाना था लेकिन अब जबकि महज चार दिन शेष रह गया है ऐसे में भी लक्ष्य पूर्ण नहीं हो सका है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की मानें तो जिले में पांच लाख 28 हजार 824 बच्चों को मीजिल्स और रूबेला का टीकाकरण हो चुका है। यह सात लाख 12 हजार 210 का 75 प्रतिशत है। बता दें कि पूर्व में टीकाकरण के बाद कुछ बच्चों की अचानक तबियत बिगड़ गई थी। इससे बच्चों के साथ ही अभिभावकों में भी टीकाकरण को लेकर संशय पैदा हो गया था। आशंका जताई जा रही है कि इसी के चलते लक्ष्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण नहीं हो सका। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बीके अग्रवाल का कहना है कि 10 जनवरी तक टीकाकरण का लक्ष्य पूर्ण करना था लेकिन बीच में विद्यालयों के बंद होने से यह पूर्ण नहीं हो सका है। अब टीकाकरण के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए निर्धारित समयावधि से एक सप्ताह और समय बढ़ाया जाएगा। उधर सीएमओ डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि जो बच्चे किसी वजह से अपने विद्यालय में टीका लगवाने से छूट गये हों वे अपने नजदीकी सीएचसी, पीएचसी पर संचालित हो रहे स्थायी टीकाकरण केंद्र पर जाकर एमआर का टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed