{"_id":"5b732cd142c7923f9f2f7553","slug":"101534274769-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अलर्ट
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/बभनी। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर नक्सल गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। जनपद की बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड व मध्यप्रदेश से लगने वाली सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है और जंगल व पहाड़ों में कांबिंग की जा रही है। जिले में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। जनपद के होटल व ढाबों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।
सुरक्षा एजेंसियों से मिली सूचना के बाद स्वतंत्रता दिवस का पर्व सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ में नक्सली वारदातों को देखते हुए छत्तीसगढ़ सीमा पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। छत्तीसगढ़ ही नहीं बिहार, झारखंड व मध्यप्रदेश से लगने वाली सीमा पर भी सख्ती बरती जा रही है। नक्सलियों के साथ ही तस्करी में लगे लोगों का भी पता लगाया जा रहा है। बभनी की पुलिस सोमवार की रात छत्तीसगढ़ सीमा से सटे आसनडीह, इकदीरी तथा शीशटोला में सघन कांबिग किया। इस दौरान ढाबों, होटलों व यात्री प्रतिक्षालयों पर भी छापेमारी कर जांच की गई। छापेमारी के दौरान संदिग्ध लगने वाले व्यक्तियों से भी पूछताछ की गई। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों से भी जानकारी ली। कहा कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को अपने घरों में शरण न दें। यदि गांव के आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति घूमता दिखे तो उसकी सूचना तत्काल पुुलिस को दी जाए। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस ने मंगलवार को रंदह, झनकपुर, सागसोती, मचबंधवा, रम्पाकुरर, डूमरहर आदि गांवों व उससे लगे जंगलों में कांबिग किया।