{"_id":"5a6225bf4f1c1b62268b551e","slug":"101516381631-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेलमेट के चला रहे बाइक, हो रहे हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना हेलमेट के चला रहे बाइक, हो रहे हादसे
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा भारी भरकम धनराशि खर्च करने के बावजूद बिना हेलमेट के चालक बाइक को चला रहे हैं । बाइक पर बैठकर चलने वाले भी हेलमेट पहन कर नहीं चल रहे हैं। इससे आए दिन हादसे हो रहे है।
जिले में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए एक जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2017 तक यातायात विभाग द्वारा कालेज समेत अन्य स्थानों पर करीब दो सौ जागरूकता गोष्ठी किया है। राबर्ट्र्सगंज समेत अन्य शहरों में स्कूली बच्चों द्वारा जागरूकता रैली भी निकाल कर लोगों को हेलमेट पहना कर दो पहिया वाहन चलाने व उस पर बैठने के लिए जागरूक किया गया। बिना हेलमेट पहनकर बाइक चलाने के आरोप मेें 31012 बाइकों को चालान किया गया। बावजूद इसके अधिकांश लोग बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहे और बाइक पर बैठ रहे है। इस संबंध में यातायात प्रभारी एसएन दूबे ने बताया कि गोष्ठी और रैली के माध्यम से लोगों को बिना हेलमेट के वाहन चलाने और उस पर बैठने से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।