{"_id":"5a6225b94f1c1b67268b55fe","slug":"101516381625-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी की दरें कम होने से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी की दरें कम होने से मिलेगी राहत
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केेंद्र सरकार द्वारा 29 वस्तुओं एवं 53 सेवाओं पर टैक्स दरों में बदलाव करने के फैसले का व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं ने स्वागत करते हुए कहा कि टैक्स में कमी होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। सरकार ने सिंचाई के मशीनरी तथा अन्य सामानों पर टैक्स कम कर किसानों को तोहफा दिया है।
राबर्ट्सगंज नगर के सर्राफा व्यवसायी मिठाई लाल सोनी ने कहा कि रत्न पर राहत मिलने से कारीगरों का व्यापार बढ़ेगा। कीमती पत्थरों में जीएसटी की दरें कम होने से उपभोक्ताओं की मांग बढ़ेगी। कहा कि सरकार ने जनहित में फैसला लेते हुए जीएसटी की दरों में कमी की है। शेख मुन्नी भाई का कहना है कि जड़ित नग कारोबारियों के रोजगार में इजाफा होगा। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसायी हरीश अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पुरानी मझोली एवं बड़ी कार की खरीद पर जीएसटी कम किया गया है। इससे कारें सस्ती होंगी। सिगरेट कारोबारी वीरेंद्र का कहना है कि जीएसटी से सिगरेट का दाम बढ़ने से कारोबार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। कहा कि नशे की सामनों के दाम बढ़ना ही चाहिए। उपभोक्ता गौरव सिंह का कहना है कि कार, थीम और वाटर पार्क घूमना सस्ता होने से आम लोगों को राहत मिलेगी। कहा कि सरकार को दैनिक उपयोग खाद्य सामग्री सामनों पर जीएसटी से मुक्त कर देना चाहिए।