{"_id":"599726ee4f1c1b7e7e8b4958","slug":"101503078126-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी-छतीसगढ़ मार्ग पर नौ घंटे तक लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी-छतीसगढ़ मार्ग पर नौ घंटे तक लगा रहा जाम
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। यूपी-छत्तीसगढ़ मुख्य मार्ग पर जाम हटने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार की रात्रि में एक के बाद एक वाहन दलदल युक्त गड्ढे में फंसते चले गए। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब नौ घंटे बाद जाम खुला। ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क मरम्मत नहीं कराए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
रेणुकूट से छत्तीसगढ़ की ओर जा रहा ट्रक गुरुवार की रात्रि में करीब आठ बजे बभनी कस्बे में दलदल युक्त गढ्ढे में फंस गया। इसकी वजह से मुख्य मार्ग पर फिर से जाम लग गया। इसके बाद एक के बाद एक वाहन फंसते गए। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गई। काफी मशक्कत के बाद भोर में चार जाम हटा तब आवागमन शुरू हो सका। सुनील कुमार, श्यामजी, रामजी, रामप्रसाद आदि का कहना है कि जाम के झाम से वह लोग आजिज आ गए हैं। बभनी से आसनडीह तक सड़क की मरम्मत तत्काल नहीं कराई गई तो वह लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बता दें कि यूपी-छत्तीसगढ़ मार्ग पर बभनी से आसनडीह तक 16 किमी सड़क गढ्ढे में तब्दील हो चुकी है। जगह-जगह सड़क पर चार फीट तक के गढ्ढे हो गए हैं। इसकी वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और जाम भी लग रहा है। गुरुवार को दोपहर में जाम लगने के बाद शाम को पांच बजे किसी तरह से खुला, फिर से रात में करीब आठ बजे ट्रक के फंस जाने से यूपी-छत्तीसगढ़ मार्ग पर जाम लग गया।