{"_id":"594d63a54f1c1b52518b4792","slug":"101498244005-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजूदरी न मिलने से श्रमिकों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजूदरी न मिलने से श्रमिकों में नाराजगी
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। बकाया मजदूरी का भुगतान न होने से नाराज ठेका मजदूरों ने शुक्रवार को बीएसएनएल दफ्तर परिसर राबर्ट्र्सगंज में धरना दिया। चेतावनी देते हुए कहा कि अविलंब बकाया मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया तो वृहद आंदोलन किया जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि बीएसएनएल में कार्यरत मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी की दर से भुगतान हों। पूर्व के बकाया मेहनताना का तत्काल भुगतान किया जाय। कैजुअल एवं कार्यरत मजदूरों को ईपीएफ, ईएसआई व सामाजिक सुरक्षा मिले। कई वर्षों से बीएसएनएल में कार्यरत पार्ट टाइम व कार्यरत मजदूरों की छटनी रोकते हुए निकाले गए श्रमिकों को वापस लिया जाय। उन्होंने कहा कि मजदूरों को परिचय पत्र मिले और उनका भुगतान चेक या सीधे उनके खाते में किया जाय। आरोप लगाया कि पूर्व में मांगों के संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों को मांगपत्र दिया जा चुका है। लेकिन अभी तक उनके कानों पर जूं तक नहीं चला। अध्यक्षता अजय सिंह और संचालन अभय पांडेय ने किया। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद, तेज नारायण शुक्ला, बाल किशुन, रवि प्रकाश, अमित कुमार, गोविंद, दिनेश, दया प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।