फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   1.01 lakh duped by promising government assistance on birth of daughter

Sonebhadra News: बेटी के जन्म पर सरकारी मदद का भरोसा देकर 1.01 लाख की ठगी

Mon, 26 Jan 2026 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
1.01 lakh duped by promising government assistance on birth of daughter
एमपी के सिंगरौली से सोनभद्र स्थित मायके आई महिला को एमपी के रीवां का निवासी बनकर एक व्यक्ति ने फोन किया। कॉलर ने खुद को आंगनबाड़ी विभाग में कार्यरत बताते हुए बेटी के जन्म पर सरकारी मदद का भरोसा दिया। मदद के लिए मोबाइल पर लिंक भेजा। इसे क्लिक करते ही चंद घंटे में तीन बार में उसके खाते से 1.01 लाख रुपये कट गए। साइबर थाने ने मामला दर्ज कर 28607 रुपये होल्ड करा दिया है।
विज्ञापन

सिंगरौली के चितरंगी थाना क्षेत्र के गोपला निवासी शिवांगी ने साइबर थाने में तहरीर दी है। बताया कि गत अक्तूबर में वह पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ में अपने पिता के घर आई थी। उसी समय उसके मोबाइल पर एक लिंक आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि हाल में ही जन्मी उसकी पुत्री के लिए आंगनबाड़ी से छह हजार मिलेगा। इसके लिए उसे मोबाइल में आए लिंक पर जरूरी सूचनाएं भरनी होगी। फोन करने वाले के बारे में पूछने पर उसके खुद का नाम विकास और निवासी रीवां बताया। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार चौधरी के मुताबिक मामला दर्ज कर लिया गया है। जो रकम होल्ड नहीं हो पाई, उसको लेकर प्रयास जारी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed