फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   100 Quintals of Rotten Fodder Found in Two Cow Shelters; Goseva Commission Vice-Chairman Outraged

Sonebhadra News: दो आश्रय स्थलों में मिला 100 क्विंटल सड़ा चारा, भड़के गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष

Sat, 11 Apr 2026 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
100 Quintals of Rotten Fodder Found in Two Cow Shelters; Goseva Commission Vice-Chairman Outraged
सर्किट हाऊस में पत्रकारो से वार्ता करते गो-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल। संवाद - फोटो : संतोष नगर ​स्थित ट्रांसफार्मर से उठती आग की लपटें। वीडियो ग्रैव
सोनभद्र। दो दिवसीय दौरे पर आए गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ला ने शुक्रवार को जिले के गोवंश आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। केवली मय देवरी और मऊ खुर्द में लगभग सौ क्विंटल सड़ा चारा मिलने और संतोषजनक जवाब न दे पाने पर ग्राम पंचायत सचिवों को फटकार लगाई। साथ ही उनके विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके लिए डीएम को पत्र भी भेजा। मृत गोवंश के शवों का सही तरीके से निस्तारण सुनिश्चित कराने के लिए भी कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील की गई है कि सिर्फ सरकार के भरोसे न रहें। गो माता के संरक्षण के लिए खुद भी आगे आएं। जिस तरह से मां की देखभाल की जाती है उसी तरह गोमाता की भी देखभाल-संरक्षण में अपना योगदान दें। आयोग के सदस्य दीपक गोयल को साथ उपाध्यक्ष ने शुक्रवार को जहां घोरावल तहसील के केवली मय देवरी स्थित गोवंश आश्रय स्थल के साथ ही रॉबटर्सगंज तहसील के राॅबटर्सगंज और मऊ खुर्द गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। वहीं शनिवार को हिंदुआरी स्थित गोवंश आश्रय स्थल की स्थिति जानी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके मिश्रा को निर्देश दिए कि आश्रय स्थलों पर मौजूद गोवंश को सही स्थिति में चारा मिले और उनकी देखभाल सही से की जाए इसका विशेष ख्याल रखें। बीमार और स्वस्थ गोवंश को अलग-अलग रखा जाए। मृत गोवंश के शव के निस्तारण की प्रक्रिया समुचित और सम्मानजनक होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed