फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   1.80 lakh fraud in the name of selling cars

कार बेचने के नाम पर 1.80 लाख की धोखाधड़ी

Thu, 25 Jun 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
1.80 lakh fraud in the name of selling cars
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के बर्दिया गांव में सोशल मीडिया के जरिए कार बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 1 लाख 80 हजार रुपए के धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है।इस सम्बंध में शुक्रवार को एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बर्दिया गांव के लालचंद सिंह ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि फेसबुक के माध्यम से अर्जुन यादव पुत्र इकराम पता अज्ञात ने उसके साथ एक लाख अस्सी हजार रुपये का धोखाधड़ी किया है। पुलिस के अनुसार भुक्तभोगी के मुताबिक अर्जुन यादव ने फेसबुक पर कार बेचने की बात कही गई। उसी आधार पर अर्जुन यादव से संपर्क कर उसके कहने पर उसके खाते में 1 लाख 80 हजार रुपये पेटीएम के माध्यम से अंतरण कर दिया गया। रुपए भेजने के बाद से अर्जुन यादव का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया है और उसका कोई पता नहीं चल रहा है। लाल चंद सिंह की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने बुधवार की रात आरोपित अर्जुन यादव पुत्र इकराम पता अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed