{"_id":"e20c35b0ed2c11bfbfbc90f09ec7208e","slug":"son-of-policeman-rape-in-up-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही के बेटे ने युवती से किया बलात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही के बेटे ने युवती से किया बलात्कार
अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Fri, 29 Nov 2013 08:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मझोला के रसूलपुर गांव में एक 19 साल की युवती के साथ सिपाही के बेटे ने बलात्कार किया। युवती अपने छोटे भाई-बहन के साथ थी। मां-बाप किसी शादी समारोह में शामिल होने गए थे। लौटने पर बच्चों ने पूरी घटना बताई।
विज्ञापन
इसके अगले दिन परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शुक्रवार सुबह उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
युवती के पिता पेशे से किसान हैं। वह पास ही एक इंटर कालेज में पढ़ाई करती है। बुधवार को मां-बाप रिश्तेदार के यहां समारोह में शामिल होने गए थे। युवती भाई-बहन के साथ सो रही थी।
विज्ञापन
आरोप है कि रात 12 बजे अचानक पड़ोस में रहने वाला युवक योगेंद्र पुत्र किशनस्वरूप दीवार फांदकर अंदर घुसा। मुंह दबाकर उसे बाहर ले आया।
इसके बाद हाथ पैर बांध दिए और बलात्कार किया। छोटे भाई बहन के आने पर आरोपी तीनों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
सुबह मां-बाप के लौटने पर बच्चों ने पूरी घटना बताई। तब मझोला थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विवेचक ने बताया कि आरोपी योगेंद्र के पिता अमरोहा के सैदनगली थाने में तैनात है।
विज्ञापन
सूचना पर किशनस्वरूप भी पहुंचे। उधर, गांव में कुछ लोगों ने दोनों के प्रेम प्रसंग की भी बात कही।
शादी के जरिए समझौते की कोशिश
वारदात के बाद गांव के कुछ लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की भी कोशिश की। एक ही बिरादरी का मामला होने के चलते लड़की पक्ष पर आरोपी से बेटी की शादी कराने का भी दबाव डाला गया।
लेकिन युवती की मां टस से मस नहीं हुई। मां ने कहा कि वह आरोपी को माफ नहीं करेगी। घटना से पूरे गांव में खलबली मची रही।