फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   sold rape mms in up

होटल में रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर लगा बेचने

Tue, 06 Aug 2013 11:07 AM IST
लखीमपुर खीरी/ब्यूरो
लखीमपुर खीरी/ब्यूरो Updated Tue, 06 Aug 2013 11:07 AM IST
विज्ञापन
sold rape mms in up

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में गोलागोकर्णनाथ नगर के एक होटल में किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार करने के बाद आरोपी ने न केवल आपत्तिजनक वीडियो क्लिप ही बना ली बल्कि उसे सार्वजनिक भी करने लगा।

विज्ञापन


घटना का पता चलने पर भी इसे दबाने में लगी रही पुलिस ने एक सप्ताह बाद भाजपा नेताओं के दखल पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

कोतवाली गोला क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी एक सप्ताह पहले नगर के एक कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के लिए आई थी। कालेज से वापस जाते समय किशोरी को मूड़ा सवारान गांव निवासी अब्दुल सिद्दीक मिला।
विज्ञापन


उसने गांव ले चलने की बात कहकर किशोरी को अपनी गाड़ी पर बैठा लिया और एक होटल में ले जाकर शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिला दिया जिससे वह बेहोश हो गई। आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया तथा अश्लील वीडियो क्लिप बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद किशोरी किसी तरह अपने गांव पहुंची तो उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने वीडियो क्लिप मूड़ा में एक मोबाइल की दुकान पर कंप्यूटर में लोड कराने के बाद बेचना शुरू कर दिया।

किशोरी ने पिता को इस बारे में बताया। तब से पिता कोतवाली और अधिकारियों के चक्कर लगा रहा था।

घटना की जानकारी पाकर भाजपा नेता पूर्व मंत्री रामकुमार वर्मा, पूर्व जिला महामंत्री विजय शुक्ला रिंकू, ईश्वरदीन वर्मा, इंद्रजीत सिंह यादव और कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।


तब कहीं देर शाम पुलिस ने भादवि की धारा 376, 3/4 लैंगिक अपराध और 3/12 एससीएसटी एक्ट तथा आईटी एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया।

छितौनियां कांड की तर्ज पर पुलिस ने दबाई घटना
दो साल पहले हैदराबाद थाना क्षेत्र के छितौनियां गांव में गन्ने के खेत में अभियुक्तों ने इसी प्रकार एक किशोरी की वीडियो क्लिप बनाई थी। इससे आहत किशोरी ने घर में जाकर फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी थी।

पुलिस ने इस घटना को भी दबाने का प्रयास किया था। पुलिस ने किशोरी के पिता को आरोपी के घर ले जाकर धमकाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed