{"_id":"d1c0f3f2ff9968b0eab129a099d44d12","slug":"society-punished-man-in-up-for-not-giving-donation","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: चंदा नहीं देने पर लोगों ने बेटी को पीटा, हुक्का-पानी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: चंदा नहीं देने पर लोगों ने बेटी को पीटा, हुक्का-पानी बंद
लखीमपुर खीरी/ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2013 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक कार्यक्रम में चंदा देने में असमर्थ एक परिवार का गांव वालों ने सामाजिक बहिष्कार करते हुए हुक्का-पानी बंद कर दिया।
विज्ञापन
राशन खत्म होने पर इस परिवार की महिला जब एक घर में राशन मांगने पहुंची तो उसकी पिटाई कर दी गई।
निघासन थाना क्षेत्र के ग्राम मुन्नापुरवा गांव निवासी ब्रजलाल की पत्नी रामरती ने बताया कि गांव में भीमराव अंबेडकर पर नाटक का कार्यक्रम करीब चार साल से होता आ रहा है।
विज्ञापन
इस नाटक में ट्रैक्टर वालों से एक हजार, डनलपवालों से पांच सौ, बैलों की जोड़ी वालों से तीन सौ और आम आदमी से सौ रुपये चंदा लिया जाता है। करीब तीन साल से ब्रजलाल ने चंदा नहीं दिया था।
विज्ञापन
इस बार भी उसने अपनी गरीबी का हवाला देते हुए चंदा देने में असमर्थता जताई थी। आरोप है कि इससे नाराज उसके समाज के लोगों ने उसकी बेटी क्रांती की पिटाई की और पंचायत कर उसके परिवार का हुक्का पानी बंद कर दिया।
रामरती ने बताया कि उसका पति ब्रजलाल मजदूरी करने बाहर गया था। राशन कम होने के कारण सोमवार को वह गांव के ही एक व्यक्ति के यहां राशन लेने चली गई थी। वहां पर गांव के चार व्यक्ति आ धमके।
सभी ने यह कहते हुए उसकी पिटाई कर दी कि हुक्का पानी बंद होने के बाद भी वह कैसे किसी के घर राशन मांगने पहुंच गई।